Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में चैतन्य बघेल को मिली जमानत
Chaitanya Baghel ,granted bail ,Chhattisgarh liquor scam case

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। 180 दिन यानी छह महीने बाद चैतन्य बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से शनिवार, 3 जनवरी को रिहा हुए। जेल से रिहाई के बाद चैतन्य ने कहा कि वह कोर्ट के आभारी हैं कि उन्हें न्याय मिला। हालांकि इस मामले पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं समझा क्योंकि केस अभी कोर्ट में विचाराधीन है।जेल के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा रही और उन्होंने ढोल-नगाड़े और आतिशबाजी के साथ चैतन्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं।” उन्होंने चैतन्य की गिरफ्तारी को षड्यंत्र करार दिया और अदालत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि फैसले का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटना ईडी और पीएमएलए एक्ट के दुरुपयोग को दर्शाती है। बेटे के घर लौटने पर भूपेश बघेल ने कानून व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर भरोसा जताया, जबकि पूरे परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा।

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.