Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारत नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम
Bangladesh, big decision regarding the T20 World Cup 2026.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत और श्रीलंका में खेले जाएंगे, लेकिन इस बीच बांग्लादेश ने बड़ा रुख अपनाया है। खबर है कि बांग्लादेश की टीम भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएगी। इस फैसले की पुष्टि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया के जरिए की है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की हालिया बैठक में लिया गया। हालांकि इस मुद्दे पर अब तक आईसीसी (ICC) की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आसिफ नजरुल ने लिखा कि यह फैसला बीसीसीआई की कथित नीतियों के संदर्भ में लिया गया है और बांग्लादेश बोर्ड ने इसका स्वागत किया है।

मुस्तफिजुर विवाद और आगे की चुनौती

बताया जा रहा है कि यह फैसला उस समय लिया गया, जब बीसीसीआई ने आईपीएल टीम केकेआर को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद केकेआर ने मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को ग्रुप A और बांग्लादेश को ग्रुप C में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगा, जबकि बांग्लादेश उसी दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश के मैच भी भारत के बाहर, किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराए जाएंगे, इस पर अंतिम फैसला आईसीसी को लेना है।

 

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.