Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर के बाद रतलाम में दूषित पानी का खतरा, 40% आबादी पर मंडरा रहा संकट
 Indore,Ratlam,contaminated water, 40% population

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से हुई मौतों के बाद पूरे मध्य प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच रतलाम से भी बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। नगर निगम क्षेत्र में गंदे, बदबूदार और कीड़ों वाले पानी की सप्लाई को लेकर पार्षदों और स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। वार्ड क्रमांक 24 के पार्षद सलीम बागवान का कहना है कि उनके वार्ड सहित आसपास के इलाकों में महीनों से नलों से दूषित पानी आ रहा है, जिससे करीब 40 फीसदी आबादी प्रभावित है। लोगों ने नगर निगम, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक शिकायतें कीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जब नागरिक गंदे पानी की बोतलें लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तब भी समस्या जस की तस बनी रही, जिससे लोगों में डर और नाराजगी बढ़ती गई।

एनजीटी की फटकार, जर्जर सिस्टम पर सवाल

मामला गंभीर होता देख पार्षद सलीम बागवान ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का रुख किया। आरोप है कि नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एनजीटी को गुमराह करने की कोशिश की, जिस पर ट्रिब्यूनल ने कड़ी फटकार लगाई। स्थानीय लोगों के मुताबिक शहर का जर्जर सीवरेज सिस्टम और खस्ताहाल पेयजल पाइपलाइन इस समस्या की बड़ी वजह है, जहां कई जगह सीवरेज और पानी की लाइनें साथ-साथ डली हैं। रतलाम के पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि घटिया काम और कमजोर पाइपों के कारण गंदा पानी पेयजल में मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो हालात और बिगड़ सकते हैं। इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर मिशा सिंह, नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों ने फिल्टर प्लांट व प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया है। प्रशासन ने जल्द सुधार का भरोसा दिलाया है, लेकिन जनता का कहना है कि भरोसा तभी लौटेगा जब साफ पानी जमीन पर नजर आएगा।

Vandana singh 4 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.