Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा स्किल डेवलपमेंट सेंटर
Sagar , skill development center , built ,  Madhya Pradesh, 100 crore

बीपीसीएल बीना रिफाइनरी क्षेत्र के युवाओं के लिए आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र खोलने जा रही है। 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस कौशल विकास केन्द्र का निर्माण जल्द शुरू होगा। केंद्र के बनने के बाद क्षेत्र के युवाओं को दूसरे शहरों जैसे भोपाल, उज्जैन या इंदौर में जाकर प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह पहल लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है।

 

केंद्र में प्रत्येक वर्ष लगभग 1000 युवाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा 500 छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाएगी। बीपीसीएल ने केंद्र के लिए स्वीकृति प्राप्त कर ली है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल सीखने का अवसर मिलेगा और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।

 

 

कौशल विकास केंद्र में रोबोटिक्स, सीएमसी मशीन ट्रेनिंग, हैबी ड्यूटी इंडस्ट्रियल वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, पेट्रोकेमिकल, सेफ्टी सुपरवाइजर, ऑपरेटर सहित कई आधुनिक तकनीकी कोर्स करवाए जाएंगे। इस प्रशिक्षण से युवाओं को बीना रिफाइनरी और अन्य उद्योगों में रोजगार पाने में मदद मिलेगी, साथ ही वे स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए भी तैयार होंगे। यह केंद्र बीना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.