Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मीना समाज को ST वर्ग में शामिल करने की मांग
Bhopal ,   demand , Meena community, Scheduled Tribes category , ST

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित मीना समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाज को ST वर्ग में शामिल करने के मुद्दे पर संकेत दिए। पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र में मीना समाज को ST श्रेणी में शामिल किए जाने का उदाहरण देते हुए CM से केंद्र को जनजातीय अनुसंधान एवं विकास संस्थान (TRDI) की रिपोर्ट भेजने का आग्रह किया। CM ने कहा कि आगामी जातिगत जनगणना में सभी प्रश्नों का समाधान निकलकर आएगा और समाज हित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

 

 

मध्यप्रदेश के 32 जिलों में फैली मीना समाज की आबादी लगभग 40 लाख है और यह 27 विधानसभा तथा 8 लोकसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सम्मेलन में CM मोहन यादव ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया, साथ ही कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्यमंत्री कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री रामनिवास रावत और समाज के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मीना समाज लंबे समय से पूरे प्रदेश में ST वर्ग में शामिल किए जाने की मांग कर रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 5 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.