Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया को लगी चोट
Shivpuri,Jyotiraditya Scindia,Mahanaryaman Scindia, sustained injuries

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया को लगी चोट

 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया को शिवपुरी जिले में एक सड़क हादसे में घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब वे कोलारस विधानसभा क्षेत्र में आयोजित युवा सम्मेलन में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के दौरान वे कॉलेज मैदान में चल रहे एक क्रिकेट टूर्नामेंट को देखने पहुंचे, जहां कार के सनरूफ से बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन कर रहे थे। इसी दौरान चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से उनका संतुलन बिगड़ गया और उनके सीने में चोट लग गई। दर्द बढ़ने पर उन्होंने बीच में ही कार्यक्रम छोड़ा और शिवपुरी लौट आए।

अस्पताल में जांच के बाद हालत स्थिर 

दर्द महसूस होने पर महानआर्यमन सिंधिया को शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के अनुसार, उन्हें मांसपेशियों में चोट (मस्कुलर इंजरी) आई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने ईसीजी और एक्स-रे सहित जरूरी जांच की और लगभग 40 मिनट तक निगरानी में रखा। स्थिति स्थिर पाए जाने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई। डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दी हैं और सीने पर बेल्ट पहनने की सलाह दी है। बताया गया कि सुबह उनका दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

Vandana singh 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.