Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर के तोकापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान, वन विभाग ने दी चेतावनी
Tiger, paw prints ,Tokapal area of ​​Bastar,forest department issues warning

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के तोकापाल ब्लॉक के खंडियापाल इलाके में बाघ के पंजों के निशान देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। वन विभाग ने भी निशानों की पुष्टि की है और बताया कि यह एक वयस्क, स्वस्थ बाघ है, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ में मौजूद 35 बाघों में से एक है। अधिकारीयों के अनुसार यह बाघ सीतानदी-उदंती मार्ग से होते हुए कोंडागांव और बस्तर जिले के आसपास विचरण कर रहा है। जिस क्षेत्र में पंजों के निशान मिले हैं, वहां वन विभाग की टीमें तैनात की गई हैं और ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है। घने जंगलों और निशान वाले क्षेत्रों में ग्रामीणों को जाने से मना किया गया है, और वन विभाग टीम ने मुनादी के जरिए लोगों को सूचित किया।

वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा उपाय

बस्तर के मुख्य वन संरक्षक आलोक तिवारी ने कहा कि ग्रामीणों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी आवश्यक है। वन विभाग लगातार बाघ के रूट पर नजर रख रहा है ताकि वह सुरक्षित रहे और किसी को खतरा न हो। अधिकारियों ने विशेष निगरानी टीम गठित की है और बस्तर के जंगलों में बाघों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 35 बाघ हैं, जिसमें इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 6 बाघों की पुष्टि हुई है। पिछले पांच वर्षों में कांकेर जिले से बाघों की खाल की तस्करी के मामले बढ़े हैं, इसलिए वन विभाग बस्तर में बाघों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और उनके संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

Vandana singh 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.