Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
दिल्ली विधानसभा में BJP और AAP विधायकों के विरोध प्रदर्शन से माहौल गरम
atmosphere,Delhi Assembly,BJP and AAP MLA,Protest

दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच असामान्य विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधानसभा परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने BJP विधायकों ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ‘माफी मांगो’ के नारे लगाए। BJP ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर झूठी अफवाह फैलाई, यह दावा किया कि शिक्षकों की नियुक्ति कुत्तों की गिनती के लिए की गई है। BJP विधायक अजय महावर ने सदन में इस मुद्दे को उठाया और कहा कि अगर केजरीवाल के पास कोई सरकारी आदेश है तो वह इसे पेश करें, अन्यथा उन्हें माफी मांगनी चाहिए। इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होकर पहले आधे घंटे के लिए, बाद में 1 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

AAP विधायकों ने प्रदूषण मुद्दा उठाया, विधानसभा में नारेबाजी जारी

इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने भी विधानसभा परिसर में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया। AAP ने AQI पोस्टर के साथ नारेबाज़ी की और प्रदूषण के समाधान के लिए चर्चा की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन ने विधानसभा का माहौल और भी गर्म कर दिया। कार्यवाही के दौरान BJP और AAP दोनों के विधायकों ने अपने-अपने मुद्दे जोर-शोर से उठाए, जिससे सदन की प्रक्रिया प्रभावित हुई। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने भी पत्र लिखकर केजरीवाल से माफी मांगने की अपील की थी और कहा कि झूठी खबरों और बयानबाजी से शिक्षकों का अपमान हुआ है, जो देश के भविष्य को संवार रहे हैं।

Vandana singh 6 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.