Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तुर्कमान गेट में बुलडोजर कार्रवाई, इलाका बना छावनी
Bulldozer action,Turkman Gate, military camp

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद मंगलवार देर रात अचानक चर्चा का केंद्र बन गई, जब दिल्ली नगर निगम (MCD) ने मस्जिद से सटे कथित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। तुर्कमान गेट के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो गया, लोगों को घरों से बाहर निकलने से रोका गया। एमसीडी का कहना है कि मस्जिद से सटे बारात घर और जांच घर सरकारी जमीन पर बने थे और अदालत के आदेश के तहत करीब 30 बुलडोजरों से इन्हें गिराया गया। हालांकि मस्जिद कमेटी का दावा है कि गिराया गया ढांचा 100 साल से ज्यादा पुराना था और मस्जिद परिसर का ही हिस्सा है।

पथराव, पुलिसकर्मी घायल और आतंकी कनेक्शन की जांच

जैसे ही अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई, कुछ लोगों ने एमसीडी और पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें चांदनी महल थाना प्रभारी महावीर प्रसाद समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, थाना प्रभारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। जॉइंट सीपी मधुर वर्मा के मुताबिक, अमन कमेटी और स्थानीय लोगों से पहले बातचीत की गई थी और स्थिति को न्यूनतम बल से संभाल लिया गया। इसी बीच जांच में सामने आया है कि लाल किला बम धमाके का आरोपी आतंकी उमर वारदात से पहले इसी इलाके में और फैज-ए-इलाही मस्जिद के अंदर 15–20 मिनट तक मौजूद था, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज से हुई है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह वहां क्यों गया था और किन लोगों से मिला। पथराव के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और सीसीटीवी व बॉडी वॉर्न कैमरों से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

Vandana singh 7 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.