Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
उमंग सिंघार ने खजराना में पानी की गुणवत्ता का किया रियलिटी चेक
Umang Singhar,  reality check, water quality , Khajrana

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के खजराना क्षेत्र में कॉलोनियों में दूषित पानी की शिकायतों पर औचक निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने पानी के सैंपल की जांच की और पाया कि पानी पीने योग्य नहीं है। यह कार्रवाई खास तौर पर भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण हुई मौतों के बाद की गई, जहां लोगों की जान पर संकट मंडरा रहा है। उमंग सिंघार लगातार ग्राउंड जीरो पर जाकर वास्तविक स्थिति का जायजा ले रहे हैं और जनता के सामने सच उजागर कर रहे हैं।इस मौके पर उमंग सिंघार ने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए जल प्रबंधन में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता को सुरक्षित और स्वच्छ पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है, लेकिन हालात इसकी बिल्कुल विपरीत हैं। सिंघार का कहना है कि सरकार की लापरवाही और अनुचित प्रबंधन के कारण लोग बीमारियों और मौतों के खतरे में हैं। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की और यह स्पष्ट किया कि वे जनता के हक के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।

 

Vandana singh 7 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.