Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
1600 करोड़ की बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फटी
pipeline,1600 crore,Bansagar tap water project has burst

मध्य प्रदेश के मैहर से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। सुबह-सुबह 1600 करोड़ की लागत से बनी बाणसागर नल जल परियोजना की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फूटने के कारण सड़क का कुछ हिस्सा ऊपर उठ गया और कुछ हिस्सा जमीन में धस गया। पास के एक सरकारी स्कूल का मैदान पानी से भर गया, जिससे छात्राओं को पढ़ाई और खेल में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाया है, जो देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। इस घटना ने न केवल परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि भ्रष्टाचार और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

प्रदेश के कई जिलों में पानी पहुंचाने की योजना प्रभावित

बाणसागर नल जल परियोजना का उद्देश्य मैहर, सतना, कटनी, रीवा, शहडोल समेत कई जिलों में शुद्ध पानी पहुंचाना था। पाइपलाइन मैहर जिले के रामनगर के मार्कडेय से शुरू होती है और हर घर तक पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करना इसका लक्ष्य था। पाइपलाइन के फटने के बाद यह योजना खतरे में दिख रही है और यह देखने की बात होगी कि सरकार कब तक इस परियोजना को पूरी तरह से चालू कर पाएगी। स्थानीय लोगों और छात्रों के लिए यह संकट न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनके रोजमर्रा के जीवन और पढ़ाई पर भी असर डाल रहा है।

Vandana singh 8 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.