Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
सोमनाथ में शौर्य यात्रा में शामिल हुए पीएम मोदी
PM Modi,Shaurya Yatra ,Somnath

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 11 जनवरी 2026 को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में पावन सोमनाथ मंदिर में आयोजित शौर्य यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा उन वीर योद्धाओं के सम्मान में निकाली गई, जिन्होंने सदियों पहले सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में 108 घोड़ों की प्रतीकात्मक शोभायात्रा निकाली गई, जो वीरता, त्याग और बलिदान का प्रतीक मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ एक विशेष रूप से सजी गाड़ी में सवार होकर करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरे। रास्ते के दोनों ओर हजारों श्रद्धालु पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत करते नजर आए। शनिवार शाम प्रधानमंत्री ने ओंकार मंत्र का सामूहिक जाप किया, सोमनाथ महादेव के दर्शन किए और इसके बाद भव्य ड्रोन शो का अवलोकन किया। लगभग 3,000 ड्रोन ने आकाश में भगवान शिव, शिवलिंग, सोमनाथ मंदिर और उसके इतिहास से जुड़े दृश्य उकेर कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आस्था, तकनीक और स्वाभिमान का उत्सव

सोमनाथ मंदिर परिसर में शनिवार रात रिकॉर्ड भीड़ उमड़ी। ठंड के बावजूद श्रद्धालु आधी रात तक दर्शन के लिए डटे रहे और प्रधानमंत्री की यात्रा के बाद जनसमूह अपने चरम पर पहुंच गया। देश के कोने-कोने से आए बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। करीब 15 मिनट चले ड्रोन शो और इसके बाद हुई आतिशबाजी ने समुद्र तट के आकाश को रोशनी से भर दिया। ड्रोन शो में मंदिर पर हुए आक्रमण और उसके पुनर्निर्माण की कहानी दिखाई गई, जो सोमनाथ के अदम्य साहस का प्रतीक है। मुंबई से आई भजन मंडली की सदस्य प्रीति कारेलिया ने इसे दिव्य अनुभव बताया, वहीं भावनगर से आए भारद्वाज गिरी ने वीर हमीरजी गोहिल जैसे योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। पूरा सोमनाथ शहर फूलों, रोशनी और धार्मिक प्रतीकों से सजा रहा। यह पर्व महमूद गजनवी के आक्रमण के 1,000 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया गया, जो सोमनाथ की उस गाथा को याद दिलाता है कि यह मंदिर हर बार टूटकर भी पहले से अधिक दृढ़ होकर खड़ा हुआ।

Vandana singh 11 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.