Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ओवैसी के बयान पर रामभद्राचार्य की तीखी प्रतिक्रिया
Rambhadracharya,Owaisi

प्रसिद्ध कथावाचक जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें ओवैसी ने हिजाब पहनने वाली बेटी के भविष्य में देश की प्रधानमंत्री बनने की बात कही थी। जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रामभद्राचार्य ने इस सोच को “दिवास्वप्न” करार दिया। उन्होंने कहा कि भारत में यदि कोई महिला प्रधानमंत्री बनेगी, तो वह साड़ी पहनने वाली महिला होगी। रामभद्राचार्य ने ओवैसी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत ने पहले ही सभी समुदायों को सर्वोच्च पदों तक पहुंचने का अवसर दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम देश के राष्ट्रपति बने और हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने, फिर इस तरह के बयान देने की क्या आवश्यकता है।

क्या कहा था ओवैसी ने, बढ़ सकता है विवाद

दरअसल, महाराष्ट्र के सोलापुर में एक रैली के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि पाकिस्तान के संविधान में केवल एक धर्म के व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनने की अनुमति है, जबकि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार भारत का कोई भी नागरिक प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या महापौर बन सकता है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा था कि उनका सपना है कि एक दिन हिजाब पहनने वाली बेटी इस देश की प्रधानमंत्री बने। ओवैसी का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई। फिलहाल इस मुद्दे पर किसी अन्य राजनीतिक दल की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रामभद्राचार्य के बयान के बाद यह मामला और तूल पकड़ सकता है। रामभद्राचार्य इन दिनों जयपुर प्रवास पर हैं और इससे पहले भी उनके राजनीतिक बयानों को लेकर विवाद होते रहे हैं।

Vandana singh 11 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.