Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
खुरई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भव्य स्वागत और राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन
Chief Minister Dr. Mohan Yadav,political strength,Khurai

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार, 10 जनवरी को सागर जिले के खुरई पहुंचे, जहां उनका स्वागत केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूर्व मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का अवसर भी बन गया। मुख्यमंत्री का करीब 6 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया। हेलीपैड से सुसज्जित रथ पर सवार होकर डॉ. मोहन यादव खुरई के प्रमुख मार्गों से गुजरे, और रास्ते में दस से अधिक स्थानों पर जेसीबी मशीनों पर चढ़े लोगों ने पुष्पवर्षा की। मालथौन क्षेत्र के ढपला-रमतूला लोकनृत्य दल, डमरू दल, दुलदुल घोड़ी, बधाई और पारंपरिक नृत्य ने माहौल को और रंगीन बनाया। रोड शो के दौरान लगभग 150 स्वागत मंच बने, जहां बेटियों ने नृत्य किया, योग और मलखंभ का प्रदर्शन हुआ, रंगोलियां बनाई गई और फूलों से सजे द्वार लगाए गए। आमसभा में भूपेंद्र सिंह के समर्थकों ने “हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, मोहन यादव जैसा हो” और “मुख्यमंत्री आगे बढ़ो-हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए, जिसे राजनीतिक हलकों में भूपेंद्र सिंह के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा गया। मुख्यमंत्री ने अभूतपूर्व स्वागत पर खुशी जताते हुए कहा कि खुरई की जनता ने फूलों से होली और दीवाली दोनों मना दी।

खुरई के विकास के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा की घोषणाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमसभा को संबोधित करते हुए खुरई विधानसभा क्षेत्र के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणाएं की। इनमें राहतगढ़-खुरई-खिमलासा चार लेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 500 करोड़ रुपये, बीना नदी परियोजना के लंबित कार्यों के लिए 429 करोड़ रुपये, और उल्दन बांध परियोजना के लिए बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन शामिल है। इसके अलावा खुरई कृषि महाविद्यालय के भवन और छात्रावास निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये, नया आईटीआई खोलने, नेचुरल एथलेटिक्स ट्रैक और मल्टी परपज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की घोषणाएं भी की गईं। रजवांस में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का भी ऐलान किया गया। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड के विकास पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार का क्षेत्र से अटूट रिश्ता है और कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने बुंदेलखंड की वीरता को नहीं समझा और कई परियोजनाओं में गंभीर प्रयास नहीं किए। कार्यक्रम में पहली बार सागर जिले के आठों विधायक और सांसद एक मंच पर नजर आए, जिसमें सांसद लता वानखेड़े, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पं. गोपाल भार्गव, बृजबिहारी पटैरिया, शैलेंद्र जैन, प्रदीप लारिया, वीरेंद्र सिंह लोधी, निर्मला सप्रे समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री गोविंद राजपूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे लोग दोनों नेताओं के सियासी रिश्तों के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

Vandana singh 11 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.