Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'आदि लोकोत्सव' में प्रतिभागियों को दी शुभकामनाएं
Chief Minister Vishnu Deo Sai,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम में आयोजित 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकोत्सव भारत की आदिम संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत उत्सव है और इसे देश की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक माना जाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांव भारत की आत्मा हैं और गांवों की संस्कृति ही देश की संस्कृति है, जिसे लोकगीतों, लोकनृत्यों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और परंपराओं के माध्यम से संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।

जनजातीय महापुरुषों और वीरांगनाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री साय ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और कई महापुरुषों को उचित स्थान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय सेनानियों को देशभर में सम्मान और पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने रानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान का स्मरण भी किया और बताया कि उनका गौरव मध्यप्रदेश के जबलपुर में बनाए गए संग्रहालय में संरक्षित है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के 14 जनजातीय महापुरुषों और शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुण्डाधुर, गेंद सिंह जैसे सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और रायपुर में बने देश के पहले डिजिटल संग्रहालय का आमंत्रण सभी उपस्थित लोगों को दिया।

छत्तीसगढ़ का विकास और जनजातीय समाज की प्रगति

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज के लिए यह गौरव का क्षण है कि आज देश के सर्वोच्च पद पर भी जनजातीय समाज की बेटी सुशोभित हैं। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और प्रधानमंत्री जनमन योजना का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन हुआ और आज प्रधानमंत्री मोदी के विजन में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास और निवेश के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में नक्सलवाद का प्रभाव घट चुका है और अब तक लगभग 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं, जो छत्तीसगढ़ के आर्थिक भविष्य की दिशा तय कर रहे हैं।

Vandana singh 11 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.