Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इसरो का PSLV-C62 रॉकेट रास्ते से भटका, मिशन फेल
 ISRO , PSLV-C62 ,  rocket deviated, path, mission failed

ISRO का साल 2026 का पहला सैटेलाइट मिशन PSLV-C62 सोमवार सुबह 10:18 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण रॉकेट रास्ते से भटक गया और मिशन असफल हो गया। ISRO प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि तीसरे स्टेज में समस्या आने से EOS-09 ‘अन्वेषा’ समेत 15 सैटेलाइट तय कक्षा में स्थापित नहीं हो सके। इससे पहले मई 2025 में भी PSLV-C61 मिशन तीसरे चरण में फेल हुआ था।

 

EOS-09 अन्वेषा एक अत्याधुनिक अर्थ ऑब्जर्वेशन और स्पाई सैटेलाइट है, जिसे DRDO ने विकसित किया है। यह हाइपरस्पेक्ट्रल रिमोट सेंसिंग (HRS) तकनीक पर काम करता है, जिससे यह जंगलों, झाड़ियों और बंकरों में छिपी गतिविधियों की पहचान करने में सक्षम है। मिशन का लक्ष्य अन्वेषा और अन्य सैटेलाइट्स को 512 किमी की सन-सिंक्रोनस ऑर्बिट में स्थापित करना था।

 

इस मिशन में कुल 15 सैटेलाइट शामिल थे, जिनमें 7 भारतीय और 8 विदेशी सैटेलाइट थे। हैदराबाद की ध्रुवा स्पेस ने 7 सैटेलाइट भेजे, जबकि फ्रांस, नेपाल, ब्राजील और यूके के सैटेलाइट भी शामिल थे। यह मिशन न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) द्वारा ऑपरेट किया गया और भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर के लिए अहम माना जा रहा था, क्योंकि PSLV मिशन में पहली बार किसी भारतीय निजी कंपनी की इतनी बड़ी भागीदारी थी।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.