Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
MP में किसानों के लिए ‘कल्याण’ योजना का विस्तार
Bhopal ,

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कृषि वर्ष 2026 में किसानों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। जंबूरी मैदान में आयोजित किसान सम्मेलन में उन्होंने बताया कि सोयाबीन के बाद अब सरसों फसल भी भावांतर योजना में शामिल होगी, वहीं उड़द और मूंगफली पर समर्थन मूल्य के साथ बोनस भी मिलेगा। यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा और डबल-ट्रिपल लाभ देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

 

किसानों को फूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने में सरकार मदद करेगी और सब्सिडी भी प्रदान करेगी। इसके अलावा फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाए जाएंगे और डिंडौरी में श्रीअन्न अनुसंधान केंद्र खोला जाएगा। कृषि विभाग के खाली पद भरे जाएंगे और किसानों को खाद की ऑन-डिमांड आपूर्ति के लिए ‘ई-विकास, वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान प्रणाली’ ऐप लॉन्च किया गया है।

सीएम मोहन यादव ने किसानों के लिए 7 प्रमुख बिंदुओं का रोडमैप पेश किया। इसमें खेती के रकबे को बढ़ाना, कीटनाशक कम करने वाले फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदना, तीन नदियों को जोड़कर 16 लाख हेक्टेयर जमीन सिंचित करना, बीज परीक्षण लैब और मंडियों का आधुनिकीकरण, माइक्रो इरीगेशन का विस्तार, फसल नुकसान का मॉडर्न तकनीक से सर्वे और 30 हजार सोलर पंप का लाभ शामिल हैं। इस रोडमैप से किसानों को लंबे समय तक स्थायी लाभ मिलने की उम्मीद है।

Priyanshi Chaturvedi 12 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.