Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अहमदाबाद में जर्मन चांसलर मर्ज का भव्य स्वागत
German Chancellor Merkel,grand welcome ,Ahmedabad

भारत के अपने पहले दौरे पर पहुंचे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का गुजरात के अहमदाबाद में भव्य स्वागत किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य गुजरात में मर्ज के साथ साबरमती रिवरफ्रंट पर पतंग की डोर थामी और उन्हें ग्राउंड पर लाकर स्वागत किया। मर्ज की यात्रा की शुरुआत साबरमती आश्रम से हुई, जहां दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया। पतंग महोत्सव अहमदाबाद की सांस्कृतिक पहचान है और यह 1989 से आयोजित होता आ रहा है। मोदी के मुख्यमंत्री रहते इस महोत्सव को और अधिक लोकप्रियता मिली और अब इसमें दुनिया के कई देश भाग लेते हैं।

पतंग महोत्सव में सांस्कृतिक और राजनयिक संदेश

मकर संक्रांति के मौके पर पीएम मोदी और मर्ज ने एक खुली गाड़ी में सवार होकर एक साथ पतंग उड़ाई, जिसमें भारत और जर्मनी की पतंगें हवा में एक साथ नजर आईं। उन्होंने हनुमान की तस्वीर वाली पतंग भी उड़ाई। मर्ज के इस दौरे का उद्देश्य भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना है। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच 75 साल पुराने राजनयिक संबंध और 25 साल पुरानी रणनीतिक साझेदारी को भी याद किया गया। 12 जनवरी को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मर्ज का राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने स्वागत किया। 13 जनवरी को मर्ज बॉश, नैनो साइंस एंड इंजीनियरिंग CeNSE का दौरा करेंगे और इसके बाद जर्मनी लौटेंगे। इस दौरे से दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और राजनयिक रिश्तों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Vandana singh 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.