Since: 23-09-2009

  Latest News :
एअर इंडिया और इंडिगो के विमानों में बार-बार तकनीकी खराबी.   मणिपुर में नए डिप्टी सीएम के खिलाफ हिंसा: चुराचांदपुर में प्रदर्शन उग्र,.   परीक्षा पे चर्चा 2026: पीएम मोदी का छात्रों को खास संदेश.   तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर.   सेवा में रहते दोबारा परीक्षा पर रोक रैंक सुधारने का मौका सिर्फ एक बार.   लोकसभा में हंगामे के बीच टला पीएम का संबोधन .   मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई.   महाशिवरात्रि पर ओंकारेश्वर में 24 घंटे दर्शन: फूलों से सजेगा ज्योतिर्लिंग.   इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाई कोर्ट सख्त.   समर शेड्यूल में झटका: इंदौर से नासिक और उदयपुर की फ्लाइट बंद.   भोपाल में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म के विरोध में ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन.   27% ओबीसी आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट में आज फिर होगी सुनवाई, पिछली तारीख विवादास्पद रही.   नए मास्टर प्लान से बदलेगी बालोद की तस्वीर: 10 गांव होंगे शामिल.   स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत जशपुर को पर्यटन विकास की बड़ी सौगात .   छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य.   कोरबा में ‘तबादला एक्सप्रेस’: टीआई-एसआई समेत कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, सूची जारी.   बीजापुर में 46 लाख के इनामी 12 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, आठ महिला शामिल.   छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन का अंतिम अवसर 6 फरवरी.  
भारतीय सेना प्रमुख ने दी साफ चेतावनी
Indian Army, clear warning

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सीमा के उस पार 8 आतंकी ट्रेनिंग कैंप अब भी सक्रिय हैं, जिनमें से 2 अंतरराष्ट्रीय सीमा पर और 6 लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास स्थित हैं। सेना इन पर लगातार नजर रख रही है और खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर इनके हर गतिविधि पर पैनी निगरानी है। जनरल द्विवेदी ने कहा कि इन कैंपों में लगभग 100-150 आतंकी हो सकते हैं और अगर कोई उकसावे वाली कार्रवाई होती है, तो भारतीय सेना दुबारा सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद फॉरवर्ड तैनाती को कम किया गया है और अब दोनों देशों की सेनाएं तनाव के समय की गई मूवमेंट के बाद तय स्थानों पर लौट आई हैं।

ऑपरेशन सिंदूर और नई रणनीति की सफलता

जनरल द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में 9 लक्ष्यों में से 7 को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। यह अभियान 7 मई को शुरू हुआ और 10 मई तक चला, जिससे जम्मू-कश्मीर में स्थिति नियंत्रण में आई। सेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि डीजीएमओ स्तर की बातचीत में परमाणु हथियारों पर कोई चर्चा नहीं हुई और भारत ने पहली बार परमाणु और पारंपरिक युद्ध के बीच की क्षमता का इस्तेमाल करते हुए रणनीतिक कार्रवाई की। उन्होंने पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधियों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि ऐसी गतिविधियां सेना की तैयारियों की जांच का हिस्सा हो सकती हैं, जिसे भारत ने रोकने के लिए डीजीएमओ स्तर पर सख्त रुख अपनाया है।

Vandana singh 13 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.