Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल नगर निगम बैठक में गोमांस विवाद और हंगामा
Beef controversy,Bhopal Municipal Corporation meeting

भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक मंगलवार को भारी हंगामे और राजनीतिक टकराव के बीच हुई। बैठक में स्लॉटर हाउस में गोमांस मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया और कांग्रेस तथा भाजपा पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। कांग्रेस पार्षदों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट किया, जबकि भाजपा के कुछ पार्षदों ने भी नाराजगी जाहिर की। विपक्ष महापौर और एमआईसी सदस्यों को जांच के दायरे में लाने पर अड़ा रहा, जबकि पक्ष का कहना था कि यह मामला वर्तमान एमआईसी के कार्यकाल से पहले का है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने कहा कि परिषद द्वारा लिए गए सभी निर्णयों का पालन प्रशासन करेगा। एमआईसी सदस्य आरके सिंह बघेल ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की, जबकि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि भोपाल को मांस की मंडी नहीं बनने दिया जाएगा, स्लॉटर हाउस को स्थायी रूप से बंद करने के निर्देश आयुक्त को दिए गए और 11 कर्मचारियों को निलंबित किया गया।

तीन बड़े प्रस्ताव और आगे की कार्रवाई

बैठक में राजनीतिक हंगामे के बीच तीन अहम प्रस्ताव पारित किए गए। अब कॉलोनियों में व्यक्तिगत जल कनेक्शन दिए जाएंगे, मैरिज रजिस्ट्रेशन शुल्क में भारी कटौती कर 30 दिन में केवल 130 रुपए निर्धारित किए गए और अमृत 2.0 योजना के तहत शहर में जल और सीवरेज सुधार पर 1757 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, नगर निगम अध्यक्ष ने स्लॉटर हाउस के संचालन में शामिल एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और भविष्य में किसी भी टेंडर में भाग लेने से रोकने के निर्देश दिए। महापौर मालती राय ने स्पष्ट किया कि स्लॉटर हाउस मामले में पहले ही उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए जा चुके हैं और एमआईसी ने गोवंश कटान की कोई अनुमति नहीं दी। परिषद की ओर से जांच निगम से बाहर के वरिष्ठ शासन अधिकारियों द्वारा कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस बैठक में हंगामा और विरोध के बीच शहर की प्रशासनिक जिम्मेदारी और कानून व्यवस्था पर भी ध्यान रखा गया।

Vandana singh 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.