Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सेना प्रमुख ने रॉकेट मिसाइल फोर्स की जरूरत पर जोर दिया
army chief,rocket missile force

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को साल की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभिन्न सुरक्षा मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने रॉकेट मिसाइल फोर्स बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि पाकिस्तान और चीन जैसी चुनौतियों का सामना प्रभावी तरीके से किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस फोर्स के तहत लंबी दूरी की रॉकेट और मिसाइलों को एक ही कमांड के तहत रखा जाएगा। इसमें पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर, प्रलय बैलेस्टिक मिसाइल और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल शामिल होंगी। सेना प्रमुख ने कहा कि आज रॉकेट और मिसाइल दोनों मिलकर अत्यंत निर्णायक प्रभाव डाल सकते हैं, इसलिए भारत को भी इस दिशा में कदम उठाना आवश्यक है।

रॉकेट और मिसाइल सिस्टम की ताकत

भारत ने हाल ही में 120 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाले पिनाका रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। सेना प्रमुख ने बताया कि भविष्य में 150 किलोमीटर की रेंज वाले रॉकेट बनाए जाएंगे और उनकी रेंज 300 से 450 किलोमीटर तक बढ़ाई जाएगी। प्रलय मिसाइल, जो देश में निर्मित है, आधुनिक नेविगेशन सिस्टम और कई वारहेड्स के साथ सटीक निशाना साधने में सक्षम है। वहीं ब्रहमोस मिसाइल, जो भारत और रूस के संयुक्त प्रयास से बनी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है, बेहद तेजी और सटीकता से अपने लक्ष्य को भेद सकती है। इस फोर्स के बनने से भारत की रक्षा क्षमता और रणनीतिक ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और यह किसी भी संघर्ष में निर्णायक भूमिका निभा सकेगी।

Vandana singh 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.