Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बस्तर के विकास से ही नक्सलवाद का अंत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Naxalism,Bastar,Chief Minister Vishnudev Sai

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि बस्तर अंचल का समग्र विकास और स्थानीय जनता के साथ लगातार संवाद ही नक्सलवाद के खात्मे की सबसे बड़ी कुंजी है। सोमवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने बस्तर के सर्वांगीण विकास के लिए अगले तीन वर्षों का व्यापक एक्शन प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है। सुरक्षा बलों के साहस से शांति बहाल हो रही है, लेकिन इसे स्थायी बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्वयं बस्तर का दौरा कर योजनाओं की जमीनी समीक्षा करें।

कनेक्टिविटी, पर्यटन और रोजगार पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने दूरस्थ इलाकों में मोबाइल टावरों की स्थापना, फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल, शत-प्रतिशत आधार कार्ड कवरेज और शेष गांवों के विद्युतीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को बढ़ावा देने के लिए बस्तर टूरिज्म कॉरिडोर और होम-स्टे योजनाओं पर भी चर्चा हुई, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने वनधन केंद्रों, लघु वनोपज प्रसंस्करण और पीएमश्री स्कूलों के विस्तार की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को विशेष केंद्रीय सहायता के लिए ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव विकास शील सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प दोहराया।

Vandana singh 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.