Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्काउट गाइड अध्यक्ष पद विवाद पर हाईकोर्ट का नोटिस
High Court issues,Scout Guide president post dispute

सांसद बृजमोहन अग्रवाल की याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद राज्य शासन और अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को निर्धारित की गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने याचिका में कहा है कि उन्हें स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद से हटाने का प्रस्ताव असंवैधानिक है। उनका आरोप है कि इस फैसले की न तो उन्हें कोई सूचना दी गई और न ही अपना पक्ष रखने का अवसर, जिससे पूरी कार्रवाई एकतरफा रही। उन्होंने यह भी बताया कि सांसद और परिषद के वैधानिक अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने 5 जनवरी को जंबूरी की बैठक भी ली थी, इसके बावजूद बिना जानकारी दिए आयोजन किए जा रहे हैं और कार्यक्रमों का स्थान बदला जा रहा है।

दो दावेदार और वित्तीय अनियमितता के आरोप

स्काउट गाइड के अध्यक्ष पद को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बीच दावेदारी सामने आई है। दोनों ही इस पद पर अपना दावा कर रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने अपनी याचिका में 10 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण प्रस्तावित आयोजन को रद्द करना पड़ा। यह आयोजन पहले नवा रायपुर में होना था, लेकिन बाद में व्यवस्था गलत तरीके से बालोद में की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार अध्यक्ष पद पर कार्य करने के बावजूद उन्हें अंधेरे में रखकर आयोजन किए जा रहे हैं, स्थान बदले जा रहे हैं और उन्हें पद से हटाने की कोशिश की जा रही है। अब इस पूरे मामले पर अदालत के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

Vandana singh 14 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.