Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
इंदौर दूषित पानी कांड: डेथ ऑडिट रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
Indore,  contaminated,  water incident, Death audit report ,reveals major findings

 

देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से फैली बीमारी ने गंभीर रूप ले लिया है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक 5 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की विशेष टीम द्वारा 21 मौतों का डेथ ऑडिट किया गया, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। शासन ने स्वीकार किया है कि 15 मौतें सीधे तौर पर दूषित पानी और उससे फैले उल्टी-दस्त के कारण हुई हैं।

 

डेथ एनालिसिस रिपोर्ट के अनुसार 2 मौतें बीमारी के प्रकोप से पहले हुई थीं, जबकि 4 लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई। कुछ मामलों में मौत का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो सका। यह रिपोर्ट कलेक्टर शिवम वर्मा को सौंप दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 29 दिसंबर से अब तक 436 से अधिक लोग इस बीमारी से प्रभावित हो चुके हैं, जिनमें से अधिकांश ठीक हो गए हैं।

 

फिलहाल 33 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आईसीयू में हैं। मंगलवार को भी 5 नए मरीज सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पाइपलाइन लीकेज के कारण सीवेज का पानी पीने के पानी में मिल गया, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, जिससे यह गंभीर स्थिति पैदा हुई।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.