Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
बस हादसों पर RTO का बड़ा एक्शन
Jabalpur , RTO , major action , bus accidents

हाल के दिनों में यात्री बसों में आग लगने की घटनाओं से कई परिवार प्रभावित हुए हैं। इन हादसों से सबक लेते हुए जबलपुर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बसों में अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से आरटीओ की टीम ने शहर के बस बॉडी मेकिंग कारखानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की है। इसी क्रम में आरटीओ संतोष पॉल के नेतृत्व में टीम ने महानद्दा स्थित ‘दिक्षु बस बॉडी मेकिंग’ कारखाने पर दबिश दी।

 

छापेमारी के दौरान कारखाने में कई गंभीर खामियां सामने आईं। यूनिट के पास अनिवार्य सर्वे रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी और मौके पर सुरक्षा मानकों का भी घोर अभाव पाया गया। जांच में यह भी सामने आया कि कई बस बॉडी सेंटर्स ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रहे हैं। घटिया वायरिंग, ज्वलनशील सामग्री का इस्तेमाल, इमरजेंसी गेट और फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी जैसी लापरवाहियां यात्रियों की जान को खतरे में डाल रही हैं।

 

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दिक्षु बस बॉडी मेकिंग कारखाने को सील कर दिया है। आरटीओ की इस कार्रवाई से बस बॉडी निर्माताओं में हड़कंप मच गया है। विभाग ने साफ कर दिया है कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। आने वाले दिनों में जबलपुर के अन्य बस बॉडी सेंटर्स पर भी सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.