Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सरकार तैयारी में: शिक्षा और खाद्य सुरक्षा कानून में सुधार जल्द
Government , preparing, Reforms, education , food security, laws coming soon

केंद्र सरकार मनरेगा के बाद यूपीए दौर में बने दो अहम कानून—शिक्षा का अधिकार और खाद्य सुरक्षा कानून—में सुधार करने की योजना बना रही है। सरकार चाहती है कि इन योजनाओं का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे और सभी लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो। शुरुआत नियमों और आदेशों के सुधार से की जाएगी, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर नए बिल के रूप में संसद में संशोधन लाया जा सकता है। इसके अलावा सरकार घर पाने के अधिकार को कानूनी रूप देने पर भी विचार कर रही है।

 

सरकार की जांच में पाया गया कि इन कानूनों के जरिए हर बच्चे को शिक्षा और हर परिवार को खाद्य सुरक्षा नहीं मिल पा रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्देश है कि सभी लाभार्थियों का 100% रजिस्ट्रेशन हो और योजनाओं का लाभ सही समय पर और सही तरीके से पहुंचे। सरकार पांच क्षेत्रों—शिक्षा, खाद्य सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और आवास—में सुधार के लिए तीन अहम कदम तय करना चाहती है: समय-सीमा के साथ लक्ष्य तय करना, डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए रियल टाइम मॉनिटरिंग, और राष्ट्रव्यापी पंजीकरण अभियान।

 

खाद्य सुरक्षा कानून, 2006 के तहत नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित किया जाता है। FSSAI इसके तहत लागू होता है और उल्लंघन पर जुर्माना, लाइसेंस रद्द या जेल की कार्रवाई होती है। वहीं शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 हर 6 से 14 साल के बच्चे को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का संवैधानिक अधिकार देता है। यह कानून कॉलेज और विश्वविद्यालयों पर लागू नहीं है। दिसंबर 2025 में मनरेगा की जगह पास किए गए VB-G Ram G बिल को विपक्षी दलों ने विरोध किया था, खासकर महात्मा गांधी के नाम हटाने के कारण।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.