Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
ऑपरेशन स्वदेश: ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी शुरू
new Dehli ,Operation Swadesh,  Safe return , Indians, Iran

ईरान में जारी सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने वहां फंसे भारतीय नागरिकों को एयरलिफ्ट करने के लिए ‘ऑपरेशन स्वदेश’ शुरू किया है। पहली विशेष फ्लाइट आज तेहरान से नई दिल्ली पहुंचेगी। ईरान में लगभग 10,000 भारतीय नागरिक मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कारोबारी और पेशेवर शामिल हैं। इनमें से 2,500-3,000 छात्र मेडिकल पढ़ाई के लिए वहां गए हैं। विदेश मंत्रालय ने ईरान की यात्रा से बचने की भी सलाह जारी की है।

 

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (JKSA) के अनुसार सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और पासपोर्ट भारतीय दूतावास में जमा कर दिए गए हैं। पहले बैच में गोलेस्तान यूनिवर्सिटी, शाहिद बहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्र शामिल हैं। फाइनल लिस्ट देर रात तक साझा की जाएगी। भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं ताकि किसी भी स्थिति में नागरिक तुरंत संपर्क कर सकें।

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हाल ही में फोन पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान के हालात पर चर्चा की गई। MEA ने ईरान में मौजूद सभी भारतीयों से पासपोर्ट, वीज़ा और जरूरी दस्तावेज हमेशा साथ रखने की अपील की है। जिन नागरिकों ने अभी तक दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए लिंक उपलब्ध कराया गया है। इस कदम का उद्देश्य सभी भारतीयों की सुरक्षित और व्यवस्थित वापसी सुनिश्चित करना है।

Priyanshi Chaturvedi 16 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.