Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देश का दूसरा सबसे बड़ा आदिवासी जातरा मेडारम 2026: 28 जनवरी से होगा शुरू
Telangana ,  country,  second largest tribal festival, Medaram Jatara, January 28

तेलंगाना के कोंटा से लगभग 120 किमी दूर मेडारम में 28 जनवरी से 31 जनवरी तक देश के दूसरे सबसे बड़े आदिवासी मेले मेडारम जातरा का आयोजन होने जा रहा है। जंपन्नावागू नदी के तट पर आयोजित इस जातरा में सम्मक्का और सारक्का माता की पूजा-अर्चना की जाएगी। कुंभ मेले की तरह, इस मेले में एक करोड़ से अधिक आदिवासी श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस बार के आयोजन के लिए तेलंगाना सरकार ने 251 करोड़ रुपये का बजट आबंटित किया है।

 

जातरा के दौरान नदी के तट के आसपास 10 किमी के दायरे में अस्थायी गाँव बसाए जाएंगे। मुख्य रूप से गुड़ का भोग, बकरे और मुर्गों की बलि दी जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 4 हजार से अधिक यात्री बसों की व्यवस्था की जा रही है, अस्थायी मोबाइल टावर लगाए गए हैं, 20 हजार से अधिक शौचालय बनाए गए हैं और सुरक्षा के लिए हजारों जवान तैनात होंगे। पेयजल व्यवस्था के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है और आसपास होटल एवं दुकानों की व्यवस्था शुरू हो गई है।

 

जातरा के मुख्य कार्यक्रमों में 28 जनवरी को देवी सारलम्मा और अन्य देवी-देवताओं को कन्नेपल्ली से मेडारम लाया जाएगा। 29 जनवरी को सम्मक्का माता चिलकलगुट्टा की पहाड़ियों से उतरेंगी और दोनों देवियों के दर्शन होंगे। 30 जनवरी को महापूजा और तुलाभार में गुड़ चढ़ाने की परंपरा निभाई जाएगी। 31 जनवरी को ‘वनप्रवेशम’ के साथ जातरा का समापन होगा। मेडारम पहुँचने के लिए कोंटा से भद्राचलम मार्ग या बीजापुर से तारलागुड़ा और ऐटूरनागारम मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.