Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जबलपुर की वीएफजे में टी-72 टैंक की ओवरहालिंग पूरी
Jabalpur,  overhauling ,  T-72 tank , completed , VFJ

जबलपुर की वीएफजे (वीक्ल फैक्ट्री जबलपुर) में भारतीय सेना के भरोसेमंद टी-72 टैंक की मैकेनिकल ओवरहालिंग का काम पूरा हो गया है। अब यह रोल-ऑन प्रक्रिया के लिए तैयार है, जिसे सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में पूरा किया जाएगा। इसके बाद टैंक अंतिम परीक्षण के लिए हैवी व्हीकल फैक्ट्री, आवडी (चेन्नई) भेजा जाएगा। परीक्षण में सफलता मिलने पर वीएफजे को 10 नए टी-72 टैंकों की खेप मिलने की संभावनाएं मजबूत हो जाएंगी, जो भारतीय सेना की मारक क्षमता को और बढ़ाएंगे।

 

वीएफजे में 2023 के दौरान कार्य में भारी कमी रही थी, जब 1500 करोड़ रुपए तक की उत्पादन क्षमता वाली फैक्ट्री के पास केवल 500-600 करोड़ रुपए का कार्य शेष था। इस कमी को देखते हुए फैक्ट्री प्रबंधन ने टी-72 टैंक की मेंटेनेंस, रिपेयरिंग और ओवरहालिंग (एमआरओ) परियोजना शुरू की। इस परियोजना के तहत कर्मचारियों को चेन्नई भेजकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जहां उन्होंने टी-72 टैंक की ओवरहालिंग की तकनीकी बारीकियां सीखीं। अप्रैल 2025 में प्राप्त दो टैंकों की मैकेनिकल ओवरहालिंग दिसंबर 2025 में पूरी कर ली गई।

 

ओवरहालिंग दो चरणों में हो रही है – पहले चरण में टैंक के टरेट और हल की मरम्मत की गई, जबकि दूसरे चरण में अंदरूनी और इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का ओवरहाल किया जाएगा। टी-72 टैंक को 1970 के दशक में भारत ने सोवियत संघ से आयात किया था और बाद में आवडी में इसका स्वदेशी निर्माण और उन्नयन शुरू हुआ। ‘अजेय टैंक’ के नाम से मशहूर यह टैंक आज भी भारतीय सेना के बेड़े की रीढ़ है। अब चेन्नई में परीक्षण के बाद, भविष्य में 10 नए टैंकों की खेप मिलने की उम्मीद है। – हर्ष भटनागर, जनसंपर्क अधिकारी, वीएफजे।

 

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.