Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल मेट्रोपोलिटन रीजन का गठन तेज
Bhopal  , Formation ,  Metropolitan , Region accelerates

भोपाल को ग्रेटर कैपिटल बनाने की महत्वाकांक्षी योजना में तेजी आ गई है। इसके तहत भोपाल मेट्रोपोलिटन रीजन का गठन किया जा रहा है, जिसमें भोपाल के साथ विदिशा, सीहोर, रायसेन और राजगढ़ जिलों के शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्र शामिल होंगे। भोपाल विकास प्राधिकरण (बीड़ा) को इस योजना का नोडल एजेंसी बनाया गया है। योजना का उद्देश्य राजधानी के आसपास नियोजित विकास, निवेश और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है।

 

हालांकि, विदिशा जिले की प्रमुख कुरवाई तहसील को मेट्रोपोलिटन रीजन से बाहर रखने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधि इस फैसले को क्षेत्र के साथ उपेक्षा मान रहे हैं। उनका कहना है कि कुरवाई को वर्षों से रेल कनेक्टिविटी और अन्य विकास योजनाओं का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस परिणाम नहीं मिले। शहर को मिली स्टेडियम की सुविधा भी अधूरी है, और अब इसे मेट्रोपोलिटन योजना से अलग रखना जनता के लिए निराशाजनक है।

 

भोपाल मेट्रोपोलिटन रीजन का मास्टर प्लान अगले 14 महीनों में तैयार किया जाएगा और यह लगभग 8 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैलेगा। इस योजना से उद्योग, आवास, परिवहन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। कुरवाई तहसील को जोड़ने के लिए विधायक हरि सिंह सप्रे, नगर अध्यक्ष जफर शेख और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आकाश शर्मा ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को पत्र और ज्ञापन देने के साथ-साथ जनआंदोलन करने की बात कही है।

 

मेट्रोपोलिटन रीजन में शामिल तहसीलें:

भोपाल: हुजूर, बैरसिया, कोलार

विदिशा: विदिशा शहर, ग्यारसपुर, गुलाबगंज

रायसेन: रायसेन, औबेदुल्लागंज, गौहरगंज

सीहोर: सीहोर शहर, आष्टा, इचवर, श्यामपुर, जावर

राजगढ़: राजगढ़, नरसिंहगढ़

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.