Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
डीईओ कार्यालय में आगजनी पर सियासी घमासान
Raipur ,Political , uproar over , arson , DEO office

रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में बीते शनिवार की रात हुई आगजनी को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल विभागीय जांच कराकर मामले की लीपापोती करना चाहती है, जबकि आगजनी में कई महत्वपूर्ण फाइलें जलने की बात सामने आ रही है। शुक्ला के मुताबिक मिड-डे मील, निजी स्कूलों को अनुदान, मदरसों को अनुदान, विभागीय पदोन्नति और निर्माण कार्यों से जुड़ी अहम फाइलें इस आग में नष्ट हुई हैं।

 

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए जानबूझकर आगजनी कराई गई हो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के गठन के बाद शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

 

शनिवार रात डीईओ कार्यालय के स्टोर रूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना के बाद डीपीआई ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है, जिसे पांच दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।

Priyanshi Chaturvedi 20 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.