Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सीएम योगी बोले- धर्म की आड़ में सनातन को बदनाम करने वालों से रहें सतर्क

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को मुरथल स्थित नागेवाला धाम में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म की आड़ में सनातन धर्म को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक योगी या संन्यासी के लिए धर्म और राष्ट्र ही सबसे बड़ी संपत्ति हैं। सीएम योगी के इस बयान को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में चल रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती विवाद से जोड़ा जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने भारत की ऐतिहासिक ताकत और सनातन धर्म की मजबूती के लिए काम करने वालों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय ने समाज को जोड़ा और देशभर में मठों, मंदिरों और धामों की श्रृंखला स्थापित की। उन्होंने पीएम मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ अभियान की प्रशंसा करते हुए बताया कि स्वतंत्र भारत ने 1000 वर्षों के विदेशी आक्रमणों के बाद आज नए विकास और सांस्कृतिक गौरव की दिशा में कदम बढ़ाया है। सीएम योगी ने राम मंदिर और काशी विश्वनाथ धाम जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए बताया कि देशवासियों में आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक अनुशासन बढ़ रहा है।

 

सीएम योगी ने हरियाणा और मुरथल के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय संतों के मार्गदर्शन से युवाओं में नशा न करने और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की चेतना बढ़ी है। उन्होंने लोगों से संस्कार, पर्यावरण संरक्षण, नदी बचाने और संयुक्त परिवार परंपरा को बनाए रखने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म केवल उपासना का तरीका नहीं है, बल्कि यह जीवन और सद्कर्म का मार्ग भी है, जिसे समाज में फैलाने की जिम्मेदारी सभी की है।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.