Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुंबई समेत 15 नगर निगमों में महिला महापौर होंगी
Mumbai , Women ,mayors,  15 municipal corporations, including Mumbai

महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में से मुंबई समेत 15 नगर निगमों में महिला महापौर बनेंगी। गुरुवार को मुंबई में लॉटरी सिस्टम के जरिए मेयरों का चयन किया गया। परभणी नगर निगम में महिला महापौर को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है। इस लॉटरी सिस्टम को लेकर शिवसेना (UBT) की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने विरोध जताया। उनका दावा है कि नियम बिना किसी को बताए बदल दिए गए और पिछले दो मेयर सामान्य वर्ग के रहे, इसलिए अगली महिला मेयर OBC या ST वर्ग से होनी चाहिए थी।

 

राज्य के 29 नगर निगमों में 12 सीटें SC, ST और OBC कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं, जबकि 17 सामान्य वर्ग के लिए हैं। ठाणे नगर निगम में SC कैटेगरी की महिला महापौर चुनी जाएगी। मुंबई में यह पद आठवीं बार महिला को मिलेगा। लॉटरी के बाद अब महापौर पद के लिए रिजर्वेशन के अनुसार उम्मीदवार पर्चा भरेंगे, और नगर निगम सदन की विशेष बैठक में वोटिंग होगी। पार्टियां व्हिप जारी करेंगी, और किसी पार्षद के पार्टी के खिलाफ वोट देने पर सदस्यता रद्द हो सकती है।

 

विपक्ष ने लॉटरी प्रक्रिया को सत्ताधारी पार्टियों के फायदे के लिए फिक्स होने का आरोप लगाया है। शिवसेना (UBT) की उम्मीदें खत्म हो गईं क्योंकि ST महिला उम्मीदवार का चयन उनके पक्ष में नहीं हुआ। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने भी कहा कि यह ड्रॉ फिक्स था। लॉटरी के बाद अब राजनीतिक दलों और नागरिक चुनाव परिणामों की निगाहें नगर निगमों में होने वाले महापौर चुनाव पर टिकी हैं।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.