Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर माघ मेला प्राधिकरण की सख्त कार्रवाई
Prayagraj ,  Strict action , Magh Mela Authority , Swami Avimukteshwaranand

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दौरान माघ मेला क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के श्री शंकराचार्य आश्रम और बद्रीनाथ हिमालय सेवा शिविर के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आरोप है कि 18 जनवरी को अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों ने पालकी रथ यात्रा के दौरान आरक्षित श्रेणी पीपा नंबर-2 पर लगे बैरियर तोड़ते हुए बिना अनुमति वाहन सहित संगम के अपर मार्ग से प्रवेश किया।

 

मेला प्रशासन ने नोटिस में कहा है कि मौनी अमावस्या के दिन केवल पैदल आवागमन की अनुमति थी और वाहन प्रवेश से भारी अफरा-तफरी मची। इससे लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो सकता था और माघ मेला की व्यवस्था प्रभावित हुई। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट के रोक आदेश के बावजूद अविमुक्तेश्वरानंद के शिविरों में बोर्ड और होर्डिंग लगाए गए, जिसे प्राधिकरण ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना बताया।

 

प्राधिकरण ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और जवाब न मिलने पर चेतावनी दी है कि उनकी संस्था को दी जा रही सुविधा और भूमि आवंटन रद्द कर स्थायी रूप से माघ मेला में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सरकार ने आरोप लगाया कि प्रशासन बदले की भावना से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नोटिस शिविर के पीछे की दीवार पर चस्पा किया गया था और जवाब तैयार किया जा रहा है, जिसे जल्द ही भेज दिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.