Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
इंदौर में अवैध कफ सिरप फैक्ट्री सील
Indore , Illegal , cough syrup factory,  sealed

इंदौर जिले के सांवेर क्षेत्र अंतर्गत धरमपुरी में एक मकान के भीतर अवैध रूप से संचालित आयुर्वेदिक कफ सिरप फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। जांच में कफ सिरप के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे, जिसके बाद प्रशासन ने फैक्ट्री को सील कर संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह कार्रवाई आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई।

 

जानकारी के अनुसार, बीते दिसंबर में एसडीएम घनश्याम धनगर के नेतृत्व में आयुष विभाग की टीम ने फैक्ट्री पर छापेमारी कर सैंपल लिए थे। जांच रिपोर्ट में सामने आया कि इकाई में न तो कोई अधिकृत लैब थी और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था। साथ ही बिना योग्य केमिस्ट की निगरानी में कफ सिरप तैयार किया जा रहा था, जो गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा कर सकता था।

 

छापेमारी के दौरान अन्य प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम और लेबल लगे नकली कफ सिरप भी बरामद किए गए, जिससे इनके बाजार में सप्लाई होने की आशंका जताई जा रही है। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि अवैध फैक्ट्री को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है और मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 22 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.