Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोजशाला में 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज
Dhar , Worship , prayers held ,  same day , Bhojshala , 10 years.

मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला में बसंत पंचमी के मौके पर 10 साल बाद एक ही दिन पूजा और नमाज होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और पूरे धार शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भोजशाला और आसपास के इलाकों में करीब 8000 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूजा और नमाज के लिए दोनों समुदायों के अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं और गुरुवार शाम को हिंदू और मुस्लिम समाज के साथ बैठक कर कोर्ट के आदेश की जानकारी दी गई।

 

कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, हिंदू समाज सूर्योदय से सूर्यास्त तक तय स्थान और गर्भगृह में माता सरस्वती की पूजा करेगा, जबकि मुस्लिम समाज दोपहर 1 से 3 बजे के बीच भोजशाला परिसर में नमाज अदा करेगा। शहर में ड्रोन और एआई आधारित निगरानी की जा रही है, साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए स्थानीय पुलिस, सीआरपीएफ और रैपिड एक्शन फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

 

गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने भोजशाला मामले में अहम आदेश देते हुए पूजा और नमाज दोनों की अनुमति दी थी और प्रशासन को शांति व सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। मुस्लिम पक्ष को संरक्षित परिसर में नमाज की अनुमति दी गई है, जहां नमाजियों की सूची कलेक्टर को दी जाएगी और उसी के आधार पर पास जारी होंगे। धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा है कि कोर्ट के फैसले और तय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा ताकि पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।

Priyanshi Chaturvedi 23 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.