Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
देशभर में UGC के नए नियमों के खिलाफ विरोध तेज
New Dehli ,Protests,  against,  new UGC rules,  intensify across, country

देशभर में UGC के नए नियमों को लेकर जनरल कैटेगरी के छात्रों और कथित सवर्ण समाज का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इन नियमों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की मांग स्वीकार कर ली। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि अदालत हालात से अवगत है और नियमों में यदि कोई खामी है तो उसे दूर किया जाना चाहिए। कोर्ट ने संकेत दिए कि मामले को जल्द ही सूचीबद्ध किया जाएगा।

 

इधर यूपी और बिहार में विरोध प्रदर्शन जारी रहे। यूपी के पीलीभीत में सवर्ण युवकों ने मुंडन कराकर आक्रोश जताया, जबकि बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर कालिख पोती गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि UGC का ‘प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशन रेगुलेशन्स, 2026’ जनरल कैटेगरी के छात्रों को पहले से ही ‘स्वाभाविक अपराधी’ मानकर चलता है और इससे कैंपस में उनके खिलाफ भेदभाव और अराजकता बढ़ सकती है।

 

UGC ने 13 जनवरी को अधिसूचित इन नियमों में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए इक्विटी कमेटी, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग टीम बनाने का निर्देश दिया है, जो मुख्य रूप से SC, ST और OBC छात्रों की शिकायतों पर कार्रवाई करेंगी। सरकार का कहना है कि ये नियम रोहित वेमुला, पायल तड़वी जैसे मामलों और सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद उच्च शिक्षा संस्थानों में जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए लाए गए हैं। वहीं, विरोध करने वालों का तर्क है कि नियमों में जनरल कैटेगरी के छात्रों के लिए पर्याप्त सेफगार्ड नहीं हैं, इसी वजह से मामला अब सुप्रीम कोर्ट के सामने पहुंच गया है।

Priyanshi Chaturvedi 28 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.