Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक
Dehli , Supreme Court , stays new,  UGC rules

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि नए नियमों के प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनके गलत इस्तेमाल की संभावना है। कोर्ट ने केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी करते हुए नियमों का नया ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल 2012 के पुराने नियम लागू रहेंगे और अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने नए नियमों पर कई अहम टिप्पणियां कीं। कोर्ट ने पूछा कि जब ‘भेदभाव’ की परिभाषा पहले से सभी तरह के भेदभाव को कवर करती है, तो ‘जाति आधारित भेदभाव’ को अलग से परिभाषित करने की जरूरत क्यों पड़ी। CJI ने यह भी कहा कि अलग-अलग जातियों के लिए अलग हॉस्टल बनाने या SC/ST छात्रों को विशेष प्रावधान देने से उच्च शिक्षा संस्थानों में एकता और समावेशिता प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या हम जातिविहीन समाज की दिशा में हुई प्रगति को पीछे ले जा रहे हैं।

 

नए नियमों के तहत SC, ST और OBC छात्रों के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और मॉनिटरिंग तंत्र बनाने का प्रावधान था, ताकि उनके खिलाफ किसी भी तरह के भेदभाव की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। हालांकि, सवर्ण जाति के छात्रों ने आरोप लगाया कि नियमों में उनकी अनदेखी की गई है और यह उन्हें ‘स्वाभाविक अपराधी’ बना सकता है। इसके विरोध में देशभर के कई कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में प्रदर्शन जारी हैं और मामला सामाजिक और शैक्षणिक बहस का विषय बन गया है।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.