Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
भोपाल में 2026 में 3 वार्डों में ‘हीट वेव’ की आशंका
Bhopal, : Heat wave , expected,  3 wards,  2026

भोपाल स्वास्थ्य समिति ने चेतावनी दी है कि साल 2026 में अरेरा कॉलोनी, गुलमोहर और आशा निकेतन वार्ड में हीट वेव का खतरा है। सस्टेनेबल इनवायरनमेंट एण्ड इकोलॉजिकल डेवलपमेंट सोसाइटी के विशेषज्ञों का कहना है कि मिट्टी में नमी कम होना और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से गर्मी बढ़ सकती है। इन वार्डों में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, बीपी, हार्ट अटैक, किडनी और सांस संबंधी रोगों से निपटने के लिए विशेष एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।

 

सीएमएचओ डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और आंगनबाड़ी/आशा कार्यकर्ताओं को जलवायु जनित बीमारियों की पहचान, त्वरित इलाज और रेफरल के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं में संभावित भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियां भी की जा रही हैं। 2024 में इसी क्षेत्र में चली हीट वेव के दौरान वार्ड के लगभग 45-50 प्रतिशत लोग प्रभावित हुए थे।

 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यदि तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 23 या उससे अधिक बढ़ता है, तो पहले से बीमार लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। लगातार 42 डिग्री या उससे अधिक तापमान रहने पर हीट स्ट्रोक, दिल का दौरा, ब्रेन स्ट्रोक, किडनी फेल्योर और डिहाइड्रेशन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि विशेष ध्यान हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट, दमा और सांस के मरीजों पर रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 29 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.