Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
BHU में छात्र गुटों की झड़प, पत्थरबाजी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
Vanarasi , Security , beefed up,  stone-pelting, student groups , clash at BHU

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर में रुइया और बिरला हॉस्टल के छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। मामूली कहासुनी के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए और पत्थरबाजी की स्थिति बन गई। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप किया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा के लिहाज से कई थानों की फोर्स को परिसर में तैनात किया गया। ड्रोन के जरिए हॉस्टलों की छतों की निगरानी की जा रही है, जबकि प्रॉक्टोरियल टीम छात्रावासों के कमरों की जांच कर रही है। फिलहाल परिसर में शांति बनी हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर बिरला हॉस्टल के बाहर भारी पुलिस बल मौजूद है।

 

पुलिस के मुताबिक, घायल छात्र ने कुछ आरोपियों के नाम बताए हैं और आरोप लगाया है कि हमले में शामिल कुछ लोग बीएचयू के पूर्व छात्र हैं, जो अब भी अनधिकृत रूप से हॉस्टल में रह रहे हैं। घायल छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। काशी जोन के डीसीपी गौरव वंसवाल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.