Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
UGC नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, कुमार विश्वास ने फैसले का किया स्वागत
Dehli ,  Supreme Court , stays , UGC rules, Kumar Vishwas ,welcomes decision

सुप्रीम कोर्ट द्वारा UGC के इक्विटी रेगुलेशन पर रोक लगाए जाने के बाद राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कवि और वक्ता कुमार विश्वास से लेकर बीजेपी और विपक्षी दलों के नेताओं ने इस फैसले का समर्थन किया है। कुमार विश्वास ने कहा कि देश इस समय किसी भी तरह के विभाजन को सहन करने की स्थिति में नहीं है और राजनीति को समाज में नई विभाजक रेखाएं खींचने से बचना चाहिए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को करोड़ों लोगों की भावनाओं को समझने वाला बताया।

 

बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने इसे स्वागत योग्य निर्णय करार देते हुए कहा कि यह मुद्दा लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ा था, जिसे ध्यान में रखकर अदालत ने नियमों पर रोक लगाई है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सच्चा न्याय वही है जिसमें किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने जोर दिया कि कानून की भाषा और उसका उद्देश्य दोनों स्पष्ट होने चाहिए ताकि किसी वर्ग पर अत्याचार या नाइंसाफी न हो।

 

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि UGC के नए नियमों से विश्वविद्यालयों में सामाजिक तनाव का माहौल बन गया था। मायावती ने आरोप लगाया कि नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों को विश्वास में नहीं लिया गया। उनके मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों में नियमों पर रोक लगाना उचित कदम है और इससे समाज में संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.