Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने वाले विधेयक पर मंथन, सरकार ने साफ किया रुख
Chhattisgarh , deliberates ,  bill ,  prevent religious , conversions, government clarifies , stand

छत्तीसगढ़ सरकार ने धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले धर्म स्वतंत्रता विधेयक को अंतिम रूप देने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। गुरुवार को मंत्रालय में मंत्रिमंडलीय उप-समिति की पहली बैठक हुई, जिसमें विधेयक के संवैधानिक, कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और विधि मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

 

बैठक के बाद मंत्रियों ने एक स्वर में स्पष्ट किया कि यह विधेयक किसी भी धर्म के खिलाफ नहीं है। सरकार का उद्देश्य सभी धर्मों की स्वतंत्रता की रक्षा करना है, लेकिन प्रलोभन, दबाव, धमकी या जबरदस्ती से होने वाले अवैध धर्मांतरण पर सख्ती की जाएगी। मंत्रियों ने यह भी कहा कि सभी धर्मों को प्रचार-प्रसार का अधिकार है, लेकिन अनुचित तरीकों से धर्म परिवर्तन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधेयक को पूरी तरह संवैधानिक दायरे में मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।

 

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश है, जहां सभी धर्मों को समान सम्मान प्राप्त है। हालांकि, किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाकर या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराना गलत है। उप-समिति ने तय किया है कि विधेयक को बिना जल्दबाजी के तैयार किया जाएगा और अन्य राज्यों के कानूनों पर आई कानूनी चुनौतियों को ध्यान में रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार, इस विधेयक को विधानसभा के आगामी बजट सत्र फरवरी–मार्च 2026 में पेश किया जा सकता है।

Priyanshi Chaturvedi 30 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.