Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भागीरथपुरा घटना के बाद इंदौर में 85 वार्डों में बनेंगी वाटर टेस्टिंग लैब
 Indore , Bhagirathpura incident, water testing labs , set up , 85 wards

इंदौर नगर निगम ने शहर के सभी 85 वार्डों में वाटर टेस्टिंग लैब बनाने का फैसला किया है। यह कदम भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से 31 लोगों की मौत के बाद उठाया गया। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि हर वार्ड में पानी की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग होगी और किसी भी गंदे पानी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

 

भागीरथपुरा इलाके में फिलहाल नल से पानी की नियमित सप्लाई शुरू नहीं होगी। पाइपलाइनों में सीवेज मिलन और लीकेज की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि टैंकरों की संख्या पर्याप्त रहे और नागरिकों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही निजी एजेंसी के माध्यम से वार्ड स्तर पर वाटर टेस्टिंग और ऑडिट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

 

नगर निगम ने प्रभावित कॉलोनियों में विशेष टीमों को भेजकर पानी के सैंपल इकट्ठा करने और जांच करने का काम शुरू कर दिया है। पुराने कुएं और बावड़ियों में गंदगी के मामले की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गंदे पानी की समस्या को तुरंत रोका जाए और भागीरथपुरा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

 

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.