Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
PM मोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट, विपक्ष ने कहा- निराशाजनक
New Dehli ,  PM Modi ,budget ,youth power, nomination , disappointing

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट 2026-27 को युवा शक्ति बजट करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है और नागरिकों में निवेश कर भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री ने बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, रेयर अर्थ कॉरिडोर, क्रिटिकल मिनरल्स और हाईटेक मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में बड़े कदम उठाने का उल्लेख किया।

 

वहीं विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया। राहुल गांधी ने कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने वाला बजट नहीं है, मैन्युफैक्चरिंग घट रही है और निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे बिखरा हुआ बजट बताया, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आम जनता को इससे कुछ नहीं मिला।

 

वित्त मंत्री ने बताया कि बजट के माध्यम से महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई नए अवसर बनाए गए हैं। महिलाओं के सेल्फ हेल्प ग्रुप, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, डेयरी उद्योग, नारियल, काजू और कोको पैदावार वाले किसानों को प्राथमिकता दी गई है। पर्यटन, खेल, डेटा सेंटर हब और ऑरेंज इकोनॉमी जैसी योजनाओं के जरिए रोजगार और आर्थिक अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.