Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजा रघुवंशी मर्डर केस में बड़ा उलटफेर, दो आरोपी हुए रिहा
Major turnaround , Raja Raghuvanshi murder case, two accused released

इंदौर के बहुचर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में न्यायालय ने एक अहम फैसला सुनाया है। इस मामले में आरोपी गार्ड बलवीर सिंह अहिरवार और बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर को सबूतों की कमी के चलते दोषमुक्त कर दिया गया है। पुलिस ने शुरुआत में इन्हें साक्ष्य मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच में हत्याकांड में इनकी कोई सीधी संलिप्तता साबित नहीं हो पाई।

 

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह आशंका थी कि आरोपियों ने सबूत छिपाने की कोशिश की। जांच में पता चला कि सोनम और विशाल चौहान लसूड़िया इलाके में एक बिल्डिंग में ठहरे थे, जो शिलाम जेम्स के नाम पर किराए पर ली गई थी। रेंटल एग्रीमेंट विशाल के नाम पर होने के कारण शुरुआती संदेह बढ़ गया, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और अन्य प्रमाणों की गहन जांच में आरोपियों की संलिप्तता साबित नहीं हुई।

 

जांच में बिजली बिल, रेंटल डॉक्यूमेंट और अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई, लेकिन कोई ठोस सबूत नहीं मिला। शिलॉन्ग की ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिगम ने बताया कि प्रारंभिक परिस्थितियों के आधार पर गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन बाद में उनकी भूमिका साबित नहीं हो सकी। वहीं, मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं और पुलिस अन्य पहलुओं की जांच जारी रखी हुई है।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.