Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
हॉक फोर्स के 60 जवानों को मिला आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन
balaghat, Sixty personnel , Hawk Force
बालाघाट । मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए नक्सल मुक्त अभियान के दौरान अदम्य शौर्य और साहस का परिचय देने वाले मध्य प्रदेश पुलिस के 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को बालाघाट में आयोजित कार्यक्रम में इन 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को बालाघाट पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि दी और नक्सली गतिविधि पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट में आयोजित "मध्य प्रदेश पुलिस क्रम से पूर्व पदोन्नति अलंकरण समारोह" में सहभागिता कर क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 100 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सल विरोधी अभियान पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया एवं बालाघाट जिले के पुलिस थानों और प्रतिष्ठानों को आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों द्वारा "नक्सल मुक्त मध्य प्रदेश" के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में घोषणा की कि नक्सल समाप्त होने के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक बालाघाट में होगी। उन्होंने कार्यक्रम में हॉक फोर्स के 60 जवानों को बैच लगाकर आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन दिया। जिन्होंने नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया था। यह पदोन्नति उन जवानों को दी गई, जिन्होंने 14 जून 2025 को रूपझर थाना क्षेत्र के पचामादादर-कटेझिरिया पहाड़ी जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नक्सली घटना में शहीद होने वाले आमजन के परिवार के 14 परिवारों को नौकरी का पत्र सौंपा। साथ ही बैगा महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आदिवासी टीमों और नक्सल में बेहतर काम करने वाले सीआरपीएफ को भी सीएम ने सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सली समस्या को ‘कैंसर’ बताया। वहीं उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री लिखीराम की नक्सलियों की ओर से हत्या किए जाने पर भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज कांग्रेसी खामोश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्री की हत्या का बदला उनकी सरकार ने लिया।


पदोन्नति पाने वालों में विपिन चंद्र खलको, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा, मनोज कुमार यादव, प्रदीप कुमार परते और सुनील सिंह कुशवाह के अलावा अन्य 53 जवान शामिल हैं। हॉक फोर्स के इन जवानों ने प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मलाजखंड दलम के पांच सदस्यों रीता उर्फ तुब्बी, श्रीरांगु हिड़ामी उर्फ देवचंद, सुमन, ईमला उर्फ तुलसी और रवि मड़ावी उर्फ बदरे को मार गिराया था।
MadhyaBharat 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.