Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
शिवराज बोले- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित
Shivraj said, interests, farmers,completely safe, India-US trade deal

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत-अमेरिका के हालिया व्यापार समझौते को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसमें भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी कृषि या डेयरी उत्पाद, जो किसानों की आजीविका को प्रभावित कर सके, इस समझौते में शामिल नहीं है और सभी संवेदनशील वस्तुएँ पूरी तरह बाहर रखी गई हैं।

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि भारत में किसी भी प्रकार के जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) कृषि उत्पादों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। यह निर्णय भारतीय कृषि की शुद्धता, मिट्टी और बीज सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका को मांस, डेयरी, पोल्ट्री, सोयाबीन, मक्का, चावल, गेहूं, फल, दालें, तिलहन, मसाले और अन्य संवेदनशील कृषि उत्पादों पर कोई भी टैरिफ छूट नहीं दी गई है। दुग्ध उत्पाद, फ्रोजन फूड और प्रमुख मसाले भी समझौते से बाहर हैं, जिससे किसान परिवारों की आजीविका पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। शिवराज ने कहा कि विपक्ष के आरोप बेवजह थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और किसानों के हित सुरक्षित हैं।

Priyanshi Chaturvedi 8 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.