Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा एमएसएमई
Bhopal , MSMEs,  reach,  Gram Panchayat level ,  Madhya Pradesh

 

मध्य प्रदेश सरकार अब बड़े शहरों और कस्बों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर तक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) इकाइयों का विस्तार करने जा रही है। एमएसएमई विभाग इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम मिलने की उम्मीद है।

 

योजना के तहत पहले कुछ जिलों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना जाएगा। उन ग्राम पंचायतों की पहचान की जाएगी जहां सड़क, बिजली, पानी और उद्योग के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। निवेशकों को रियायती दरों पर जमीन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की जाएगी। इंदौर के आसपास की ग्राम पंचायतों में पहले ही 308 उद्योग स्थापित हो चुके हैं, जिनमें 90.41 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और करीब 1954 लोगों को रोजगार मिला है। अब भोपाल से लगी ग्राम पंचायतों को भी इस योजना में शामिल किया जा रहा है।

 

सरकार का मानना है कि इस पहल से क्षेत्रीय विकास में संतुलन आएगा और विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों को समान अवसर मिलेंगे। छोटे उद्यमों के लिए वित्तीय क्रेडिट को सरल बनाया जाएगा और नए उद्यमों के लिए बाजार में प्रवेश की बाधाएं कम की जाएंगी। इसके साथ ही एमएसएमई ऋण मूल्यांकन में कैश फ्लो आधारित जोखिम आकलन, वित्तीय प्रशिक्षण, सूचना की पारदर्शिता और श्रमिक अधिकारों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.