Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ में अफसरों के लिए सख्त आदेश: मंगलवार-बुधवार दफ्तर में रहना अनिवार्य
Raipur , Strict orders,  officers , Chhattisgarh  , mandatory ,office,  Tuesdays , Wednesdays.

 

छत्तीसगढ़ सरकार ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए नया आदेश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने पाया कि कई अधिकारी ‘फील्ड विजिट’ के नाम पर लंबे समय तक मुख्यालय से अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम लोगों के काम अटकते हैं। इस स्थिति में सुधार के लिए GAD सचिव अविनाश चंपावत ने अधिकारियों के लिए नई समय-सारणी लागू की है।

नए आदेश के अनुसार सभी राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को अनिवार्य रूप से मुख्यालय या कार्यालय में उपस्थित रहना होगा। इन दिनों फाइलों का निपटारा, विभागीय समीक्षा और जन-सुनवाई जैसे कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को अधिकारियों को फील्ड विजिट, क्षेत्रीय निरीक्षण, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और बाहरी दौरों की अनुमति दी गई है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल कानून-व्यवस्था की स्थिति, अत्यावश्यक कार्य या मंत्रालय जैसे वरिष्ठ कार्यालयों की बैठक के लिए ही मंगलवार-बुधवार को मुख्यालय छोड़ने की छूट मिलेगी। निर्देशों का पालन न करने पर इसे अनुशासनहीनता माना जाएगा और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था का उद्देश्य सुशासन सुनिश्चित करना और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

 
Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.