Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेल खरीद पर भारत का साफ संदेश, रूस-वेनेजुएला पर फैसला हालात देखकर
India

अमेरिका के साथ ट्रेड डील की चर्चाओं और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों के बीच भारत सरकार ने तेल आयात को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कच्चे तेल से जुड़े सभी फैसले राष्ट्रीय हित व वैश्विक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किए जाते हैं।

 

MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा जरूरतों को सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसी वजह से भारत बाजार की स्थिति और अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य के अनुसार ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाने की रणनीति पर काम करता है। उन्होंने दोहराया कि तेल आयात पर निर्णय किसी एक देश के दबाव में नहीं, बल्कि व्यावहारिक और आर्थिक आधार पर लिए जाते हैं।

 

यह बयान ट्रंप के उस दावे के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने रूसी तेल की खरीद घटाने और अमेरिका या वेनेजुएला से आयात बढ़ाने पर सहमति जताई है। भारत ने ऐसी किसी प्रतिबद्धता की पुष्टि नहीं की। वेनेजुएला पर MEA ने बताया कि वह भारत का पुराना ऊर्जा साझेदार रहा है और प्रतिबंधों के कारण आयात में उतार-चढ़ाव आया। सरकार ने साफ किया कि ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से भारत सभी संभावित आपूर्ति विकल्पों पर व्यावसायिक आधार पर विचार करता रहेगा।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.